logo

जालौन में महाशिवरात्रि पर निकली भव्य शिव बारात, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड



जालौन। महाशिवरात्रि महापर्व के अवसर पर नगर में भगवान शिव की भव्य बारात बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ निकाली गई। बारात में भगवान शिव के गणों की आकर्षक झांकियों के साथ-साथ शिव-पार्वती की मनमोहक झांकी नंदी पर सवार होकर चल रही थी, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
बारात का शुभारंभ मुरली मनोहर अस्पताल के पास बाजपेई मकान के निकट स्थित शिव मंदिर से किया गया। इसके बाद बारात नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई आगे बढ़ी। यात्रा छोटी माता मंदिर, छोटे बिजली घर, तहसील रोड स्थित काली माता मंदिर, कोतवाली रोड, पेट्रोल पंप हनुमान जी मंदिर, देवनगर चौराहा, कांजी हाउस होते हुए तहसील रोड से सीधे बड़ी माता मंदिर पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ बारात का समापन किया गया।
बारात के दौरान नगर में जगह-जगह श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों द्वारा बारात का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष शिव भक्त मौजूद रहे। श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते नजर आए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से दीपक मित्तल, अभिनव सिंह राजावत, श्याम गुप्ता एवं दीपू पुरवार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
यह आयोजन जय बाबा अमरनाथ बर्फानी ग्रुप जालौन तथा अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।
महाशिवरात्रि के इस भव्य आयोजन ने नगर में धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

8
1082 views