logo

सुबह 11.30 बजे की बड़ी खबरें................


➡लखनऊ- KGMU में महिला को भर्ती करने से इनकार मामला, मरीज को भर्ती करने से इनकार पर हाईकोर्ट सख्त, महिला को बेड नहीं कहकर लौटाया गया था, इलाज न मिलने से अगले दिन हो गई थी मौत, KGMU की लापरवाही स्तब्ध करने वाली-कोर्ट, 19 मार्च को अगली सुनवाई में पेश होगी रिपोर्ट, मुख्य सचिव को जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश, प्रमुख सचिव गृह के व्यक्तिगत हलफनामे के भी निर्देश

➡लखनऊ- लखनऊ कानपुर एक्सप्रेस-वे जल्द होगा शुरू, अप्रैल से एक्सप्रेस-वे शुरू करने की तैयारी, 5 जनवरी 2022 को शुरू हुआ था निर्माण, 6 लेन एक्सप्रेस-वे शहीद पद से कानपुर को जोड़ेगा, 62.27 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे से मिलेगा आराम, उन्नाव में गंगा एक्सप्रेस-वे, रिंग रोड से भी लखनऊ जुड़ा, लखनऊ से कानपुर का सफर 45 मिनट में पूरा होगा

➡लखनऊ- राम मंदिर का वैभव पहुंचा सात समंदर पार, 20 फरवरी को मॉस्को में होगी भव्य रामलीला, एवगेनी बनेंगे राम, दारिया निभाएंगी सीता का किरदार, रामलीला में मुरात लक्ष्मण और दिमित्री बनेंगे हनुमान, अयोध्या के दीपोत्सव से रूसी कलाकारों को प्रेरणा मिली, अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी के दीपोत्सव से मिली प्रेरणा, रामलीला से दोनों देशों के संबंधों को मिलेगी नई गति, रूसी कलाकारों को अयोध्या दीपोत्सव में मिला था मंच, रूसी कलाकारों को मंच उपलब्ध करा चुकी है योगी सरकार

➡लखनऊ- हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, वॉक इन इंटरव्यू का परिणाम हुआ जारी, 108 एचडब्ल्यूसी और 54 पीएचसी में भरे जाएंगे पद, कुल 55 डॉक्टर पदों पर चयन प्रक्रिया पूरी

➡लखनऊ- सीएम योगी का जनता दर्शन कार्यक्रम, सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं, बड़ी संख्या में समस्याएं लेकर आए लोग, एक-एक करके सुनी सभी की समस्याएं, प्रशासन के आलाधिकारी भी रहे मौजूद, सीएम ने त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

➡संभल- बिलारी के कबाड़ी से वसूली में संभल SOG टीम फंसी, एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने की बड़ी कार्रवाई, बाइक सवार कबाड़ी पिता-बेटे से 30,000 की वसूली, SOG टीम ने पकड़कर छोड़ने के बदले की वसूली, माल छोड़ने के एवज में की गई डिमांड, सीओ संभल से कराई गई जांच, प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए गए, SOG प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित

➡हापुड़- अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई, गढ़ एसडीएम की बड़ी छापेमारी, अवैध मिट्टी खनन कर रहे खनन माफिया फरार, ट्रैक्टर ट्रॉली और लोडर छोड़कर भागे आरोपी, SDM ने ट्रैक्टर ट्रॉली, लोडर को किया सीज, गढ़ खादर क्षेत्र का मामला

➡सहारनपुर- तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, टक्कर में एक बाइक सवार दूर जा गिरा, दूसरा कार के पीछे शीशे पर आ गिरा, दोनों घायलों को सीएचसी में कराया भर्ती, बिहारीगढ़ क्षेत्र के एक्सप्रेसवे पर हुई घटना

➡अयोध्या- तस्करों के चंगुल से भागे पांच किशोर, काम दिलाने के बहाने ले जाने आरोप, पश्चिम बंगाल में काम दिलाने का दिया झांसा, बस से चकमा देकर भागे नाबालिक, स्टेशन पर RPF से किया किया संपर्क, बाल कल्याण समिति के समक्ष किया पेश

➡हापुड़- अध्यापिका के लापता होने का मामला, संदिग्ध हालत में लापता हुई थी टीचर, 20 दिन होने के बाद भी कोई सुराग नहीं, परिजनों ने जताया जान का खतरा, 1 नामजद समेत अन्य लोगों पर आरोप, एसपी के आदेश पर दर्ज हुई FIR, पिलखुआ कोतवाली में दर्ज हुई FIR

➡बरेली- कैफे में शराब हुक्का पीकर किया हुड़दंग, शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस, अनस और सोहेल को किया गिरफ्तार, 6 हुक्के, 2 शराब की बोतले की बरामद, प्रेम नगर थाना क्षेत्र का मामला

➡ग्रेटर नोएडा- सोसाइटी में मारपीट की वारदात, हॉर्न बजाने को लेकर हुई मारपीट, कार सवार युवक-युवतियों की पिटाई, दबंगों ने बैट, डंडों से की पिटाई, कार में तोड़फोड़ कर शीशे भी तोड़े गए, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया अरेस्ट, अन्य आरोपियों की तलाश जारी, बिसरख कोतवाली इलाके का मामला

➡हापुड़- सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का मामला, नगर पालिका के अधिकारियों की लापरवाही, प्लांट के लिए जमीन नहीं खरीद पा रही पालिका, जमीन के लिए होने वाली बोली हुई निरस्त, 17 फरवरी को होनी थी खुली बोली, जमीन की खरीदारी में देरी कर रहे अधिकारी, शहर की सड़कों पर लगे हैं कूड़े के ढेर, 8 सालों से जमीन नहीं खरीद पाए अधिकारी

➡श्रावस्ती- श्रावस्ती में लूट, हत्या की बड़ी वारदात, मकान पर 4 हथियारबंद लुटेरों का धावा, लुटेरों ने परिवार को बंधक बनाकर की लूट, सोना और चांदी समेत कीमती सामान लूटा, विरोध करने पर धारदार हथियार से की हत्या, पुलिस अधिकारी, फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचे, लुटेरों की तलाश में पुलिस का अभियान जारी, हरदत्तनगर गिरन्ट क्षेत्र की सनसनीखेज वारदात

➡नोएडा- हिंडन डूब क्षेत्र में अवैध कॉलोनी का मामला, सिंचाई विभाग के सींचपाल ने दर्ज कराई FIR, चौकी गढ़ी क्षेत्र माजरा हैबतपुर में कब्जे का आरोप, खसरा नंबर-350 की जमीन पर कब्जे का आरोप, बहलोलपुर निवासी रामवीर यादव नामजद आरोपी, अज्ञात सहयोगियों के खिलाफ भी केस दर्ज, डूब क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग कर भूखंड बेचने का आरोप, पुस्ता रोड पर कॉलोनी विकसित करने का आरोप, मामले में थाना फेस 3 में दर्ज की गई FIR

➡मथुरा- भाई की साली का शादी से इनकार, भाभी की हत्या, इनकार सुनने से नाराज देवर ने भाभी को मार डाला, खुद भी चाकू से गला काटकर आत्महत्या का प्रयास, सामूहिक विवाह में दीपक के भाई की हुई थी शादी, भाई की साली से शादी करना चाहता था आरोपी दीपक, भाई की साली ने किया इनकार तो भाभी की हत्या की, अपनी भाभी को अकेला पाकर उतार दिया मौत के घाट, थाना नौहझील इलाके के कटेलिया बागई गांव की वारदात

➡मेरठ- दुकान के अंदर व्यापारियों से मारपीट, कार सवार बदमाशों ने की मारपीट, व्यापारियों ने लूटपाट का भी लगाया आरोप, 8 बदमाशों ने तीन दुकानों में की मारपीट, दो व्यापारी घायल, अस्पताल में भर्ती, गोली मारने के धमकी देकर, भागे बदमाश, दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हुई घटना, पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल, इंचौली के लावड़ के बाजार का मामला

➡सहारनपुर- दहेज रहित विवाह की अनूठी मिसाल, दूल्हे ने लौटाए दहेज के 21 लाख रुपये, विवाह समारोह में दिया सामाजिक संदेश, प्रफुल्ल सोम ने दहेज प्रथा का किया विरोध, परिवार ने सादगी के साथ निभाई परंपराएं, परिवार का फैसला सामाजिक बदलाव की प्रेरणा

➡बागपत- बागपत में छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात, पंचायत सहायक, उसके दोस्त ने किया रेप, 10वीं की छात्रा से होटल में रेप का आरोप, कपड़े दिलाने के बहाने ले जाकर किया रेप, केस दर्ज, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, बिनौली थाना क्षेत्र की घटना

➡मथुरा- महाशिवरात्रि पर दो समुदाय आमने-सामने, शिवालय में जल चढ़ाने को लेकर विवाद, मस्जिद के सामने डीजे-बैंड को लेकर कहासुनी, नवविवाहित दंपति मंदिर जा रहे थे, लौटते समय पथराव की सूचना से तनाव, गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात, कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया, बरसाना थाना क्षेत्र के सहार गांव का मामला

➡देहरादून- धौलास भूमि प्रकरण से जुड़ी खबर, मुस्लिम यूनिवर्सिटी के नाम से हुई थी शुरुआत, मौके पर लगा महादेव रेजीडेंसी का बोर्ड, जिला प्रशासन को सौंपी गई जांच रिपोर्ट, डीएम सविन बंसल ने दिया स्पष्टीकरण, जमीन जिस मकसद से दी गई थी-DM, वो पूरा नहीं हुआ है- डीएम बंसल, ‘प्रशासन नियमों के तहत जांच कर रहा’

➡देहरादून- शिक्षकों को AI में दक्ष बनाने की पहल, सरकार विकसित करेगी CPD कार्यक्रम, उन्नत डिजिटल तकनीक से लैस करने पर फोकस, शिक्षा को AI आधारित नवाचारों से जोड़ा जाएगा, छात्रों के सीखने के परिणाम सुधारने का लक्ष्य, राष्ट्रीय मॉडल पर आधारित होगा पूरा कार्यक्रम, 13,825 सरकारी स्कूलों में लागू करने की तैयारी

➡देहरादून- बद्री-केदार मंदिर परिसर में मोबाइल बैन, 70 मी दायरे में नहीं बना सकेंगे रील, वीडियो, मोबाइल का उपयोग पूर्ण रूप से होगा बैन, आगामी चारधाम यात्रा में रहेगा पूर्ण प्रतिबंध, श्रद्धालु रील व वीडियो नहीं बना सकेंगे, प्रशासन व मंदिर समिति ने लिया फैसला

➡जम्मू कश्मीर- व्हाइट कॉलर आतंकी मॉड्यूल का खुलासा, जम्मू कश्मीर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, आतंकी गतिविधियों के लिए बनाया संगठन, अंसार अंतरिम नाम का संगठन बनाया था, पुलिस ने कई डॉक्टरों को गिरफ्तार किया, 2016 में कट्टरपंथी विचारधारा अपनाई थी, NIA भी मामले में तहकीकात कर रही है, दिल्ली ब्लास्ट से जुड़ा था आतंकी मॉड्यूल

9
1075 views