logo

राजस्थान मौसम अपडेट 16 फरवरी

राजस्थान मौसम अपडेट 16 फरवरी
*17-18 फरवरी को राज्य में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ*

* राज्य में आगामी 24 घंटों बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। 17 फरवरी को दोपहर बाद कुछ भागों में बादल छाए रहने व मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

* विक्षोभ का सर्वाधिक प्रभाव 18 फरवरी को बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में होने व कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की/मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं अचानक तेज हवाएं 30-40 Kmph चलने की संभावना है।

*विशेष कृषि मौसम सलाह*
* पककर तैयार रबी की फसलों को यथासंभव भीगने से बचाने के उपाय करें।
* कृषि एवं अनाज मंडियों में खुले आसमान में रखें जीन्सो को भीगने से बचाने के समुचित उपाय करें।

मौसम विज्ञान केंद्र
जयपुर

11
1008 views