राजस्थान मौसम अपडेट 16 फरवरी
राजस्थान मौसम अपडेट 16 फरवरी *17-18 फरवरी को राज्य में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ* * राज्य में आगामी 24 घंटों बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। 17 फरवरी को दोपहर बाद कुछ भागों में बादल छाए रहने व मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। * विक्षोभ का सर्वाधिक प्रभाव 18 फरवरी को बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में होने व कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की/मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं अचानक तेज हवाएं 30-40 Kmph चलने की संभावना है। *विशेष कृषि मौसम सलाह* * पककर तैयार रबी की फसलों को यथासंभव भीगने से बचाने के उपाय करें। * कृषि एवं अनाज मंडियों में खुले आसमान में रखें जीन्सो को भीगने से बचाने के समुचित उपाय करें। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर