logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मध्य प्रदेश के इंदौर में इंसानियत को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। मोबाइल फोन और 20 रुपये लूटने के लिए एक 45 वर्षीय व्यक्ति की निर्मम हत्या कर द

मध्य प्रदेश के इंदौर में इंसानियत को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। मोबाइल फोन और 20 रुपये लूटने के लिए एक 45 वर्षीय व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी गई। घटना 12 फरवरी की है, जब बाणगंगा थाना क्षेत्र के एमआर-4 मार्ग पर उसका शव बरामद हुआ। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मामूली लूट के इरादे से की गई इस वारदात में आरोपियों ने बेरहमी की सारी हदें पार कर दीं। युवक को 18 बार चाकू से गोदा गया। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश किया है।

0
15 views

Comment