logo

अज़ान में अवैध मिट्टी खनन से जनता बेहाल, पुलिस पर मिलीभगत का आरोप; सरकार को लाखों का राजस्व घाटा




अज़ान खीरी।लखीमपुर खीरी जिले के हैदराबाद थाना क्षेत्र में अज़ान कस्बे में अवैध मिट्टी खनन का कारोबार पुलिस की कथित मिलीभगत से धड़ल्ले से चल रहा है। सुबह 4 बजे से 10 बजे तक, मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां मुख्य सड़कों पर दौड़ती हैं, जिससे बड़े हादसों का खतरा बना हुआ है। बताया जा रहा है कि यह अवैध खनन ढकवा चौकी क्षेत्र के सेमरई गांव से हो रहा है, जहां से मिट्टी निकालकर अज़ान में बन रहे प्लाटों को पाटा जा रहा है। इस पूरी धांधली से सरकार को प्रतिदिन लाखों रुपये का राजस्व नुकसान हो रहा है, सड़कें मिट्टी से ढकी हैं और आम जनता में प्रशासन के प्रति गुस्सा है। अज़ान चौकी पुलिस और जिला प्रशासन की अनदेखी के कारण खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। जनता अब यह देखने का इंतजार कर रही है कि इस गंभीर मुद्दे पर कब तक कार्रवाई होती है और बेलगाम माफियाओं पर लगाम कसी जाती है।

8
1005 views