logo

युवा समाजसेवा संगठन YSS की बैठक में 5वां स्थापना दिवस और कार्यों की समीक्षा

बस्ती के पचवस स्थित ग्राम पंचायत भवन में युवा समाजसेवा संगठन (YSS) का पांचवां स्थापना दिवस और समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी, वरिष्ठ सलाहकार और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान पिछले वर्ष किए गए सामाजिक कार्यों की गहन समीक्षा की गई। इसके साथ ही, संगठन की आगामी योजनाओं और गतिविधियों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। नए सदस्यों को संगठन से जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान को गति देने का निर्णय लिया गया।
संगठन के अध्यक्ष और भूतपूर्व सैनिक रोहन सिंह ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित किया। उन्होंने संगठन की एकता, सेवा भावना और समर्पण को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष गन्ना समिति सिद्धांत सिंह, चंद्रमणि पांडे, जिला मीडिया प्रभारी दीपक सोनी, वरिष्ठ सलाहकार समिति के दिवाकर सिंह, रितेश सिंह और रवि सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

3
730 views