logo

मामा-भांजा की सनसनी! शादीशुदा युवक किशोरी संग फरार, दो जिलों की पुलिस में खलबली

गोंडा/खुटार,शाहजहांपुर, 16 फरवरी 2026।
रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना ने गोंडा और शाहजहांपुर में हलचल मचा दी है। खुटार क्षेत्र का रहने वाला एक शादीशुदा युवक अपने ही भांजे के साथ मिलकर एक किशोरी को लेकर फरार हो गया। मामले में गोंडा की नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा है कि शाहजहांपुर के थाना खुटार क्षेत्र के मोहल्ला पश्चिमी गढ़ी निवासी विशाल उर्फ हरिओम अपनी बहन के घर गोंडा गया था। वहीं वह अपने भांजे के साथ विष्णुपुरी कॉलोनी में रह रहा था। इसी दौरान उसने आसरा आवास कॉलोनी की रहने वाली एक किशोरी को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और 6 फरवरी को उसे लेकर फरार हो गया।
किशोरी की वृद्ध मां ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि आरोपी उसे बहला-फुसलाकर ले गया है। उन्होंने आशंका जताई कि आरोपी अपने गृह क्षेत्र खुटार में छिपा हो सकता है और परिजन उसे शरण दे रहे हैं। आर्थिक तंगी और उम्रदराज होने के कारण वह खुद ज्यादा तलाश नहीं कर पा रही हैं।
चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और एक बच्चे का पिता भी है। बताया जाता है कि उसका विवाह कुछ वर्ष पहले सिधौली क्षेत्र में हुआ था। घटना के बाद से पत्नी और ससुराल पक्ष भी शर्मिंदगी महसूस कर रहे हैं।
सूत्रों की मानें तो आरोपी लंबे समय से इलाके में अपने रंगीन मिजाज के लिए चर्चित रहा है। पुलिस ने सर्विलांस और संभावित ठिकानों पर दबिश तेज कर दी है। गोंडा और शाहजहांपुर पुलिस संयुक्त रूप से आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
फिलहाल मामा-भांजे की यह जोड़ी पुलिस की पकड़ से दूर है, लेकिन दोनों जिलों की पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस सनसनीखेज प्रकरण का खुलासा किया

0
0 views