logo

मैरिको (Marico) के 'पैराशूट' नारियल तेल की बोतलों पर 'हेयर ऑयल' नहीं लिखा होता है।

मैरिको (Marico) के 'पैराशूट' नारियल तेल की बोतलों पर 'हेयर ऑयल' नहीं लिखा होता है। इसके पीछे एक बड़ी व्यावसायिक रणनीति और टैक्स बचाने का कानूनी तरीका है। भारत में सौंदर्य प्रसाधनों (Cosmetics) पर खाद्य वस्तुओं की तुलना में अधिक टैक्स लगता है। यदि कंपनी इसे 'हेयर ऑयल' के रूप में ब्रांड करती, तो इसे कॉस्मेटिक माना जाता और इस पर टैक्स का बोझ बढ़ जाता।

मैरिको के संस्थापक हर्ष मारीवाला ने कानूनी लड़ाई में यह साबित किया कि उनका तेल 100% शुद्ध और खाद्य श्रेणी (Edible Grade) का है। इस तकनीकी बदलाव की वजह से इसे 'खाद्य तेल' माना गया, जिससे कंपनी को टैक्स में बड़ी बचत हुई और वे ग्राहकों को तेल सस्ती कीमत पर उपलब्ध करा सके।

इसके अलावा, कंपनी ने पैकेजिंग में भी बड़ा नवाचार किया थ। उन्होंने टिन के बजाय प्लास्टिक की ऐसी चौकोर बोतलें बनाईं जिन्हें चूहे आसानी से न काट सकें। इसी मजबूत रणनीति के दम पर मैरिको ने 13 साल की लंबी व्यावसायिक जंग के बाद हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) के ब्रांड 'निहार' को भी खरीद लिया था।

#badaunharpalnews #budaunharpal #badaunnews #badaunharpal #UttarPradeshNews #ujhani #budaun #badaun #mahashivratri #marico #parachute #coconutoil बदायूँ हर पल न्यूज़ @badaunharpalnews

1
0 views