logo

जिला मुरैना के ग्राम लल्लूबसई में जल अर्पण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

ग्राम लल्लूबसई में जल अर्पण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मुरैना द्वारा विकासखंड अम्बाह के ग्राम लल्लूबसई में जल अर्पण कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया। कार्यक्रम में कलश यात्रा, स्कूल रैली के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान जिला समन्वयक श्री हाकिम सिंह वरुण ने ग्रामीणों को जल संरक्षण व स्वछता की शपथ दिलाई।
ग्राम लल्लूबसई में नल-जल योजना का संचालन निरंतर होने से 592 परिवारों को नियमित जल मिल रहा है। सभी परिवार नियमित जल कर का भुगतान कर रहे है। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत सरपंच श्री शिशुपाल सिंह तोमर द्वारा की गई। उन्होंने जल कर का भुगतान करने वाले परिवारों तथा पंप ऑपेरटर श्री कलियान सिंह को सम्मानित किया। ग्राम की महिलाओं द्वारा पानी बचाओ के ऊपर सुन्दर गीत प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में पीएचई विभाग से सहायक यंत्री श्री के.के. शर्मा, ब्लॉक समन्वयक श्री रवि बाबू, उपयंत्री श्री पवन जामरे, आई.एस.ए. कॉर्डिनेटर श्री रवीन्द्र पाल, हैंडपंप टेक्नीशियन श्री शैलेंद्र शर्मा, श्री सुनील कुमार, श्री श्यामसुंदर, श्री कैलाश, ग्राम पंचायत से सरपंच श्री शिशुपाल सिंह तोमर सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh

34
1099 views