भैंसों की चोरी का खुलासा करने की मांग, सौंपा ज्ञापन
परानियां| ढिकोनिया गांव के समीपवर्ती जंगल से 18 भैंसों की चोरी की वारदात का जल्द खुलासा करने की मांग को लेकर रविवार को गुर्जर समाज लोगों ने भंवरगढ़ पहुंचकर थानाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि कस्बे के कल्याण सिंह, छोटू लाल गुर्जर की 18 भैंसों को जंगल से अज्ञात चोर चुरा कर ले गए। घटना के 12 दिन बाद भी पुलिस ने अब तक भैंसें को बरामद नहीं किया है और ना ही चोरों का पता लगा सकी है। जिससे समाज में रोष है। गुर्जर समाज के लोगों ने चेतावनी दी कि 17 फरवरी तक चोरी का खुलासा नहीं होता है तो गुर्जर समाज आंदोलन व धरना प्रदर्शन करेगा।
Aima media jhalawar