logo

250 से कम मामले दर्ज वहां SHO लगेंगे SI

झालावाड़| प्रदेश में इंस्पेक्टर की कमी को देखते हुए थानों में एसआई को भी प्रभारी लगाया जाएगा। एसआई एसएचओ उन्हीं थानों में लगाए जा सकेंगे, जहां सालभर में 250 से ज्यादा मुकदमे दर्ज नहीं हो रहे। इसके साथ ही एसआई पद पर कार्य का 5 साल का अनुभव होना जरूरी है।
पूर्व में पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी किया था कि प्रदेश के सभी पुलिस थानों में इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों को ही प्रभारी लगाया जाएगा। इधर, प्रदेश में इंस्पेक्टर की कमी और उससे परेशानियों को देखते हुए एसआई को भी थाना प्रभारी लगाए जाने के लिए कहा गया है। डीजी राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि जिन पुलिस थानों में वार्षिक मुकदमों की संख्या 250 से ज्यादा न हो, उनमें एसआई स्तर के अधिकारी को एसएचओ लगाया जा सकता है।
Aima media jhalawar

3
81 views