logo

बावड़ीखेड़ा में महाशिवरात्रि पर हुआ 60 यूनिट रक्तदान

झालावाड़| रक्तकोष फाउंडेशन झालावाड़ ओर रामेश्वर धाम सेवा समिति राती तलाई के संयुक्त तत्वावधान में एसआरजी ब्लड बैंक झालावाड़ में रक्त की कमी को देखते हुए महाशिवरात्रि पर राती तलाई बालाजी ग्राम पंचायत बावड़ीखेड़ा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 60 यूनिट रक्तदान हुआ। ​शिविर में सुनेल ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद सुतार, सचिव सुरेंद्र नागर, नवीन नागर, लोकेश मेहर, विनोद, टीकम नागर कुलदीप, ,प्रियंका नागर, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष संतोष रामलाल नागर, मंडल महामंत्री रघुराज सिंह झाला आदि ने आभार प्रकट किया।
Aima media jhalawar

4
27 views