logo

अवैध पिस्टल व कारतूस सहित गैंग सदस्य गिरफ्तार

अवैध पिस्टल व कारतूस सहित गैंग सदस्य गिरफ्तार
भादरा(विनोद खन्ना)भादरा हनुमानगढ़ जिले में अवैध हथियारों व गैंग गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भिरानी पुलिस ने सज्जन उर्फ काला बालसमंदिया गैंग के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है।हनुमानगढ़ के पुलिस अधीक्षक हरीशंकर की ओर से शनिवार रात दस बजे जारी प्रेस नोट में बताया कि जिला विशेष टीम सेक्टर नोहर की सूचना पर भिरानी थाना पुलिस के एएसआई राजेंद्र गोदारा, हैड कांस्टेबल इन्द्राजसिंह, रमेश सिंह, कांस्टेबल विकास ने रोही छानीबड़ी क्षेत्र में शुक्रवार रात्रि नाकाबंदी कर कार्रवाई की। इस दौरान बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार दीपक उर्फ धोलिया (22) निवासी बेर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल व छह जिंदा कारतूस बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। मोटरसाइकिल फिसलने से घायल हुए आरोपी का उपचार उप जिला चिकित्सालय भादरा में करवाया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया है। गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों व हथियार खरीद-फरोख्त के संबंध में पूछताछ जारी है। पुलिस के अनुसार सज्जन बालसमंदिया द्वारा संचालित यह गैंग युवाओं को लालच देकर अवैध गतिविधियों में शामिल करता है। जिले में अपराध व अवैध हथियारों पर अंकुश के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

0
819 views