ब्रेकिंग न्यूज़..........बस्ती/यूपी
मृ*तक दरोगा अजय गोंड के परिजनों से मिले अपर पुलिस अधीक्षक
मृतक दरोगा अजय गोंड के परिजनों से मिले अपर पुलिस अधीक्षक
बस्ती। जिले के परसरामपुर थाने में तैनात दरोगा अजय गोंड की रहस्यमय तरीके से मौत मामले में रविवार को पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देश परअपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत ने मृतक उपनिरीक्षक अजय गोंड के परिजनों से उनके पैतृक निवास मूड़ाडीह, थाना कोतवाली, जनपद देवरिया पहुंचकर मुलाकात की। मुलाकात सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई। इस दौरान परिवार के सदस्यों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर विश्वास जताते हुए जांच में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
परिजनों ने घटना को लेकर कई प्रश्न और शंकाएं भी रखीं तथा सभी बिंदुओं पर गहन व निष्पक्ष जांच की मांग की। अपर पुलिस अधीक्षक ने उन्हें भरोसा दिलाया कि उठाए गए प्रत्येक बिंदु की संवेदनशीलता के साथ जांच कराई जाएगी और तथ्यात्मक आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
पुलिस के अनुसार प्रकरण की जांच प्रक्रिया जारी है। सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है और तथ्य सामने आने के बाद ही आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।