चैकिंग में दो गांजा तस्कर दबोचे, 950 ग्राम अवैध गांजा बरामद
हापुड़ /
थाना हापुड़ नगर पुलिस ने अपराध नियंत्रण एवं अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चैकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 950 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, नियमित चैकिंग के दौरान अभियुक्तों को क्रमशः चितौली रोड और रामपुर रोड से पकड़ा गया। बरामदगी के आधार पर थाना हापुड़ नगर में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
शारिख पुत्र आस मोहम्मद, निवासी ग्राम घुंघराला, थाना हाफिजपुर, जनपद हापुड़।
समीर उर्फ सब्बील पुत्र शकील, निवासी मोहल्ला नवीकरीम, थाना हापुड़ नगर, जनपद हापुड़।
बरामदगी
950 ग्राम अवैध गांजा।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार
उपनिरीक्षक विपिन कुमार
उपनिरीक्षक सत्यशील गौतम
हेड कांस्टेबल 930 अमित कुमार
कांस्टेबल 740 विष्णु कुमार
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।