logo

हरदोई, कांग्रेसी नेता समाजसेवी बलतेज सिंह बरार को उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस मध्य जोन के प्रदेश सचिव नियुक्त

किसान हितों को मजबूती देने के उद्देश्य से एक अहम संगठनात्मक निर्णय लेते हुए बलतेज सिंह बरार को उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस मध्य जोन कमेटी का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति कमेटी के चेयरमैन ब्रज मौर्य द्वारा की गई।
नियुक्ति के बाद संगठन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। पद ग्रहण करने पर बलतेज सिंह बरार ने कहा कि वे किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाते हुए उनके अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।।
संगठन के नेताओं ने उम्मीद जताई है कि उनकी नियुक्ति से मध्य जोन में किसान कांग्रेस की गतिविधियों को नई गति मिलेगी और किसान मुद्दों पर संघर्ष को और मजबूती प्राप्त होगी!!

3
4320 views