logo

नरकटियागंज में तेज रफ्तार कार ने बच्ची को कुचला।।

ग्रामीणों ने चालक को पिटा, परिजन बोले सड़क किनारे खेल रही थी नाबालिक लड़की।।


नरकटियागंज के शिकारपुर थाना क्षेत्र के बिनवलिया गांव में रविवार को एक सड़क हादसे में पांच वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया यह घटना तब हुई जब बच्ची सड़क किनारे खेल रही थी।।
घायल बच्ची की पहचान सतवरिया निवासी सद्दाम अंसारी की पांच वर्षीय पुत्री सुबी खातून के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह अपने ननिहाल बिनवलिया आई हुई थी और घर के समीप सड़क किनारे खेल रही थी।।
दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन लेकर भागने की कोशिश करने लगा लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया आक्रोशित ग्रामीणों ने चालक की जम कर पिटाई की और वाहन में भी तोड़फोड़ की ।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायल बच्ची को तत्काल इलाज के लिए बेतिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही हैं, भीड़ की पिटाई से घायल कार चालक सतीश कुमार को पुलिस ने अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया है इस संबंध में थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना की सूचना पर पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा गया था। वाहन को जब्त कर थाना लाया गया है तथा मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।।

0
673 views