सेवा भारती अमरोहा द्वारा कांवड़ियों हेतु निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित l
अमरोहा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सेवा भारती अमरोहा द्वारा कांवड़ यात्रा में सम्मिलित शिवभक्त श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सकों की टीम द्वारा कांवड़ियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयाँ एवं प्राथमिक उपचार निःशुल्क उपलब्ध कराया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिविर का लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक योगेंद्र जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही अवनीश कुमार चौहान, प्रदेश मंत्री गौ रक्षा प्रकोष्ठ, विश्व हिंदू महासंघ की विशेष उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त नगर पालिका परिषद अमरोहा की चेयरमैन श्रीमती शशि जैन जी, सेवा भारती जिला अध्यक्षा श्रीमती मीनाक्षी वर्मा जी, नगर प्रचारक श्री कपिल जी, जिला मंत्री श्री हिमांशु अग्रवाल जी, नगर कार्यवाह श्री राजू सैनी जी सहित अनेक गणमान्यजन एवं स्वयंसेवक बंधु उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि श्री योगेंद्र जी भाई साहब ने सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि “सेवा ही संगठन की आत्मा है और समाज के प्रत्येक वर्ग तक सहायता पहुँचाना हमारा कर्तव्य है।”
इस अवसर पर अवनीश कुमार चौहान ने भी सेवा भारती के इस पुनीत कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा जैसे विशाल धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु चिकित्सा शिविर अत्यंत आवश्यक हैं तथा ऐसे सेवा कार्य समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं।
सेवा भारती द्वारा समय-समय पर स्वास्थ्य, शिक्षा एवं राहत से जुड़े विभिन्न सेवा प्रकल्प संचालित किए जाते हैं। यह चिकित्सा शिविर उसी सेवा संकल्प का एक उत्कृष्ट उदाहरण रहा।