logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

देवरिया लार क्षेत्र में सख्ती का असर: मेहरौना चेकपोस्ट

लार क्षेत्र में सख्ती का असर: मेहरौना चेकपोस्ट से बचने को तस्करों ने बदला रूट, 368 लीटर शराब के साथ तीन गिरफ्तार
बिहार पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 368 लीटर अवैध शराब बरामद की और तीन तस्करों को गिरफ्तार किया।
लार थाना क्षेत्र के मेहरौना चेकपोस्ट पर सघन जांच के कारण शराब तस्करों ने अपना रूट बदल दिया है। तस्कर अब चेकपोस्ट से बचने के लिए चनुकी पुल के रास्ते शराब की तस्करी कर रहे हैं, जहां पुलिस निगरानी अपेक्षाकृत कम है। इसी क्रम में गुठनी के ताली नहर पुल के पास छापेमारी की गई।
गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। वाहनों की जांच के दौरान संदिग्ध स्विफ्ट कार (BR 04 AD 4206) को रोका गया। तलाशी में कार से 305.280 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
मौके से महाराजगंज थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी पंकज कुमार और मुदित राय उर्फ मितू राय को गिरफ्तार किया गया। कार को जब्त कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में शराब तस्करी से जुड़े नेटवर्क की अहम जानकारियां सामने आने की बात कही जा रही है।
इसी दौरान पुलिस ने एक बाइक सवार युवक को भी पकड़ा, जिसके पास से 63 लीटर देशी शराब बरामद हुई। उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बनकटा थाना क्षेत्र के सोहनपुर निवासी आकाश कुमार पांडेय के रूप में हुई है। बाइक भी जब्त कर ली गई है।
थानाध्यक्ष के अनुसार तीनों आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है

8
102 views

Comment