logo

मांग सरकारी संस्था जैसा नाम उपयोग करने पर शिकायत दर्ज, कार्रवाई की मांग

विषय: निजी संस्था द्वारा “Bureau” शब्द का उपयोग कर स्वयं को सरकारी संस्था के रूप में प्रस्तुत करने संबंधी शिकायत।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि “National Crime Research Intelligence Foundation” नाम से पंजीकृत एक निजी संस्था अपने प्रचार-प्रसार, ID कार्ड, सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों में “Bureau” शब्द का उपयोग कर रही है।
जबकि उपलब्ध जानकारी के अनुसार यह संस्था एक निजी फाउंडेशन है, न कि कोई सरकारी या वैधानिक “Bureau”। इस प्रकार “Bureau” शब्द का उपयोग आम जनता में भ्रम उत्पन्न कर रहा है तथा यह सरकारी संस्था होने का आभास देता है।
अतः निवेदन है कि—
उक्त संस्था के पंजीकरण एवं वास्तविक स्थिति की जांच करवाई जाए।
यदि यह बिना वैधानिक अधिकार सरकारी स्वरूप प्रदर्शित कर रही हो तो Emblems and Names Act, IPC की संबंधित धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही की जाए।
आम नागरिकों को भ्रमित होने से बचाने हेतु आवश्यक निर्देश जारी किए जाएँ।

60
3965 views