श्यामाचरण की पुण्यतिथि:कांग्रेस भवन बेमेतरा में मनाई गई
बेमेतरा।15/02/2026
जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा द्वारा अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वर्गीय पंडित श्यामा चरण शुक्ल की पुण्यतिथि कांग्रेस भवन में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके योगदान को स्मरण किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पंडित श्यामा चरण शुक्ल का संपूर्ण जीवन जनसेवा को समर्पित रहा। वे एक ऐसे आदर्श नेता थे, जो सदैव गरीबों, किसानों, दलितों और वंचित वर्गों के हितों के लिए संघर्षरत रहे। उनके नेतृत्व में न केवल अविभाजित मध्य प्रदेश को नई दिशा मिली, बल्कि छत्तीसगढ़ के सामाजिक, आर्थिक और अधोसंरचनात्मक विकास में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्हें जन-जन से जुड़े नेता के रूप में सदैव याद किया जाएगा।
श्रद्धांजलि सभा में ललित विश्वकर्मा (प्रभारी महामंत्री, जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा), मिथलेश वर्मा (अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेमेतरा), रश्मि मिश्रा (अध्यक्ष, शहर कांग्रेस कमेटी बेमेतरा), मनोज शर्मा, जनता साहू, टोकेश्वर साहू, अखिलेश नामदेव, नवीन ताम्रकार, प्रवीण शर्मा, प्रकाश ठाकुर, चंद्र प्रकाश शीतलानी, अनिल दुबे, चितरेन वर्मा, संजय वर्मा, हेमिन यादव, रग्घू तिवारी, देवा गर्ग, गुमेश चौहान, कोमल पुरी गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जन चौपाल 36