logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रधान प्रतिनिधि कैलाश कुमार ने क्षेत्रीय मेले का निरीक्षण किया

थाना मैलानी राजामंडी 5 नंबर क्षेत्र में लगे महा शिवरात्रि मेले का जायजा लेने प्रधान प्रतिनिधि कैलाश कुमार ने रविवार को स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मेला परिसर, दुकानों,और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से मुआयना किया।
निरीक्षण के दौरान प्रधान प्रतिनिधि ने मेला आयोजकों को साफ-सफाई, पेयजल, लाइटिंग व्यवस्था तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, “इस बार हजारों श्रद्धालु आने वाले हैं, किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रधान प्रतिनिधि ने पुलिस को मौके पर बुलाकर भीड़ प्रबंधन, महिलाओं और बच्चों की निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसी मौके पर अध्यापक अमित कुमार सिंह,वार्ड सदस्य सोनू कुमार,अध्यापक धर्मवीर इत्यादि लोग मौजूद रहे

64
11362 views

Comment