logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कुजू कोयलांचल में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया महाशिवरात्रि महोत्सव

रामगढ़ ( कुजू ) कोयलांचल क्षेत्र में महाशिवरात्रि का पावन पर्व श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही विभिन्न शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा क्षेत्र “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष से गूंजता रहा।

प्रसिद्ध टुटी झरना प्राचीन शिव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। शिवभक्त हाथों में फल-फूल, बेलपत्र और प्रसाद लेकर भगवान भूत-भावन भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते नजर आए। दिनभर मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।

भीड़ को नियंत्रित करने एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कुजू ओपी पुलिस के सशस्त्र बलों की तैनाती की गई थी। पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी के बीच श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण ढंग से पूजा-अर्चना संपन्न की।

महाशिवरात्रि के अवसर पर कई मंदिरों से शिव-पार्वती विवाह की भव्य बारात निकाली गई। ढोल-ताशों की थाप पर महिला, पुरुष एवं बच्चे नाचते-गाते नजर आए। पूरा क्षेत्र भक्तिमय रंग में रंग गया। मंदिर परिसर में रात्रि बेला में शिव-पार्वती विवाह उत्सव का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं के बिज प्रसाद वितरण किया गया।

0
68 views

Comment