अच्छेजा में भव्य रूप से खुला IMC मेगा आयुर्वैदिक केंद्र आयुर्वेद की ओर बढ़ता हापुड़
जनपद हापुड़ के क्षेत्र अच्छेजा स्थित साइन मंदिर के सामने स्वास्थ्य और स्वदेशी उत्पादों को समर्पित IMC मेगा आयुर्वैदिक केंद्र का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों और IMC परिवार के पदाधिकारियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को खास बना दिया।
नए खुले इस मेगा आयुर्वैदिक केंद्र पर आयुर्वेदिक दवाओं से लेकर दैनिक उपयोग की घरेलू आवश्यकताओं तक लगभग सभी सामान उचित मूल्य पर उपलब्ध कराया जा रहा है। केंद्र का उद्देश्य लोगों को 100% हर्बल एवं प्राकृतिक उत्पाद उपलब्ध कराकर स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित करना है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री जसवीर सिंह (कोहिनूर क्राउन प्रेसिडेंट स्टार) उपस्थित रहे। उनके साथ मिस प्रीति शर्मा तथा ईशान सूद (एंबेसडर, स्टार IMC परिवार)
लोकेश, कुसुमलता, प्रदीप, सुभाष, रिंकू, सतवीर, राकेश रेनू सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। अतिथियों ने फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया और आयुर्वेद को अपनाने का संदेश दिया।
मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि आज के दौर में लोग रासायनिक दवाओं के दुष्प्रभावों से बचने के लिए आयुर्वेद की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में जनपद में IMC मेगा आयुर्वैदिक केंद्र का खुलना एक सकारात्मक कदम है, जो लोगों को प्राकृतिक और सुरक्षित स्वास्थ्य विकल्प उपलब्ध कराएगा।
केंद्र के प्रोपराइटर गजेंद्र सिंह एवं आकांक्षा श्रीवास्तव ने बताया कि उनका उद्देश्य क्षेत्रवासियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेदिक उत्पाद उचित मूल्य पर उपलब्ध कराना है, ताकि हर परिवार स्वस्थ और निरोगी जीवन की ओर अग्रसर हो सके।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने केंद्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आयुर्वेद अपनाने का संकल्प लिया।