
ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबले के बीच श्री लंका की बल्ले बल्ले
ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट आयोजनों में से एक है. इस हाई-वोल्टेज मैच के लिए लगभग 18,000 भारतीय और 12,000 पाकिस्तानी समर्थक टिकट लेकर कोलंबो पहुंचे हैं. ये मैच केवल खेल नहीं है. बल्कि इसका सामाजिक, सांस्कृतिक और भावनात्मक महत्व भी है. इस मैच के लिए टिकटों की खपत इतनी तेज थी कि टिकटिंग प्लेटफॉर्म क्रैश तक हो गया. इससे इस मुकाबले की लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है. ये दर्शाता है कि इस प्रतिद्वंद्विता का जुनून कितना गहरा है. इतने दर्शकों के पहुंचने के बाद श्रीलंका अर्थव्यवस्था को भी इसका फायदा मिल सकता है.
एक हाई-प्रोफाइल भारत-पाकिस्तान मैच से श्रीलंका में करोड़ों डॉलर के बराबर फायदा हो सकता है. भारतीय दर्शक संख्या मेजबान देश के पर्यटन, व्यापार के लिए बड़ी राहत दे सकते हैं श्रीलंकाई रुपया पिछले कुछ वर्षों में गंभीर आर्थिक संकट से प्रभावित रहा है. जबकि इंडिया का रुपया स्थिर रहा है. भारतीय रुपया श्रीलंकाई रुपये की तुलना में मजबूत स्थिति में है. भारतीय दर्शक बड़ी संख्या में वहां पहुंचकर खर्च करते हैं तो इसका फायदा श्रीलंका को मिलने की उम्मीद है-;
▶️पर्यटन और होटल उद्योग को बढ़ावा
▶️मैच के दौरान भारत और पाकिस्तान से हजारों क्रिकेट प्रशंसकों के श्रीलंका पहुंच चुके हैं इससे श्रीलंका को ये फायदे होंगे
▶️होटल बुकिंग में तेज उछाल
▶️एयरलाइन टिकटों की मांग में ग्रोथ
▶️स्थानीय परिवहन सेवाओं की कमाई में बढ़ोतरी
▶️पर्यटन विशेषज्ञों का मानना है कि एक बड़े मुकाबले के दौरान होटल ऑक्यूपेंसी 90 प्रतिशत से ऊपर जा सकती है
#IndVsPak #Cricket #TeamIndia #CricketNews #WorldCup #aimamedia