logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

डीएम व एसपी ने मंदिरों का भ्रमण कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा


महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सभी शिव मंदिरों में जलाभिषेक का कार्यक्रम श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सकुशल संपन्न हो रहा है,इसी क्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जनपद स्थित प्राचीन एवं आस्था के प्रमुख केंद्र श्री सिद्धनाथ मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया,इसके उपरान्त पुलिस अधीक्षक द्वारा बाबा बागेश्वरनाथ मंदिर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की,भ्रमण के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं यातायात संचालन की व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा बताया कि महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत जनपद के सभी शिव मंदिरों पर व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं,पर्याप्त पुलिस बल एवं महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है तथा जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई है,भीड़-नियंत्रण, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी निगरानी, निरंतर पेट्रोलिंग एवं सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है जिससे कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो,पुलिस अधीक्षक ने जनपद के अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भ्रमणशील रहकर सुरक्षा प्रबंधों का सतत निरीक्षण करते रहने के निर्देश दिए,जिससे कि महाशिवरात्रि पर्व सकुशल सम्पन्न हो सके,

28
515 views

Comment