सहजनवा बाबू:ए आर सी पब्लिक स्कूल में आशीर्वाद के साथ हुआ विदाई समारोह
बृजमनगंज, महाराजगंज: ए आर सी पब्लिक स्कूल सहजनवा बाबू में आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सीनियर बच्चों को आशीर्वाद और नए मार्गदर्शन के साथ विदाई दी गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गईं और छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में यह विदाई समारोह संपन्न हुआ।
विद्यालय के सीनियर बच्चों ने धूमधाम से बिदाई के गीत के साथ अच्छे सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए। नगर पंचायत बृजमनगंज के अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने बच्चों को माल्यार्पण करते हुए पुरस्कृत भी किया और उन्हें आगे लक्ष्य प्राप्त करने का मार्गदर्शन दिया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य सीताराम चौरसिया, सीताराम पासवान, नीता सिंह, दीपा सिंह, पूनम चौरसिया, शोभा प्रतिभा, गया, कमलेश, विश्वनाथ, जगदंबा जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि यह विदाई समारोह बच्चों के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत है और हम उन्हें हमेशा अपने आशीर्वाद और मार्गदर्शन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे।