सिंघाना में महाशिवरात्रि पर शिव मंदिर के पास वाटर कूलर का शुभारंभ
(सिंघाना) महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नगर पालिका क्षेत्र सिंघाना के पुरानी भोदन रोड स्थित शिव मंदिर के पास श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वाटर कूलर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में सहयोग एक पहल संस्थान एवं नगर कांग्रेस कमेटी सिंघाना के अध्यक्ष डीपी सैनी ने फीता काटकर उद्घाटन किया।
यह वाटर कूलर भामाशाह अमर सिंह सैनी के सहयोग से लगाया गया है। सामाजिक कार्यकर्ता डी पी सैनी ने कहा कि गर्मी के मौसम में मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अमरसिंह सैनी द्वारा यह पहल की गई है, जिससे आमजन को बड़ी राहत मिलेगी।
कार्यक्रम में डीपी सैनी, भामाशाह अमर सिंह सैनी, सांवरमल, मुकेश फागणा, अनिल कुमार, विक्रम सैनी, ओमप्रकाश, कृष्ण सैनी, सुशील (एनआरआई), साहिल कुमार, राजू गराटी, प्रताप गुर्जर, कृष्ण फगाना, प्रधान सिंह, सुनील कुमार सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।