logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पुलवामा के अमर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, देशभक्ति के गीतों से नम हुईं आंखें

सचिन पाण्डेय पत्रकार
------------------------------------------------------
खुर्जा। इको फिल्म्स प्रोडक्शन द्वारा पुलवामा शहीद दिवस के अवसर पर एस.एम.जे.ई.सी. इंटर कॉलेज तिराहा स्थित "पुलवामा शहीद स्मारक" पर एक भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर के गणमान्य नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया। ​शहीदों का बलिदान सदैव रहेगा प्रेरणादायी- विपिन सिसोदिया
​कार्यक्रम के आयोजक और इको फिल्म्स प्रोडक्शन के चेयरमैन विपिन सिसोदिया ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों का कर्ज कभी चुकाया नहीं जा सकता। उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
​प्रमुख अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति
​श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से उपस्थित अतिथियों में शामिल रहे ​अंजना भगवान दास सिंघल (अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद खुर्जा), ​मोनिका सिंह (ब्लॉक प्रमुख),​विजेंद्र सिंह (पूर्व विधायक), ​डॉ. डी.पी. सिंह एवं एंटी करप्शन मूवमेंट भारत की टीम।
​राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान
​मुख्य वक्ता राम दिवाकर, रोबिन राणा, चेतन नटराज और एडवोकेट रंजना सिंह गौतम सहित अन्य वक्ताओं ने राष्ट्रवाद और एकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह देश के सम्मान को सबसे ऊपर रखे। ​देशभक्ति के तरानों से गूंजा स्मारक परिसर ​कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। सोम शर्मा, वैभव गर्ग, ध्रुव लाड़ला और नितिन शिशौदिया जैसे कलाकारों ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुतियों से वहां मौजूद जनसमूह को भावविभोर कर दिया। पूरा वातावरण "भारत माता की जय" और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। ​"यह आयोजन केवल एक श्रद्धांजलि सभा नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम और एकजुटता का संकल्प है।"— दिनेश कुमार वर्मा, जिला अध्यक्ष ​इस अवसर पर शहर के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे,जिन्होंने स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि दी।

4
3 views

Comment