पुलिस हिरासत में आरोपी ने लगाई फाँसी हुई मौत" गाँव की लड़की से गंदी हरकत के आरोप में पकड़ा था आरोपी
पुलिस हिरासत में आरोपी ने लगाई फाँसी हुई मौत" गाँव की लड़की से गंदी हरकत के आरोप में पकड़ा था आरोपी
छोड़ने के नाम पर मांगे थे पिता से 50 हजार, SP ने दो आरक्षक संजय सिंह, शिवकुमार पाल को किया निलंबित
आधीरात थाने का घेराव,विधायक की पत्नी कोंग्रेस नेत्री कविता राजे थाने के बाहर बैठी,पुलिस के खिलाफ नारेवाजी
मजिस्ट्रेट जाँच शुरू....इमलिया गाँव के राजेश पटेल ने लगाई थाने में फाँसी
कई थानों की पुलिस राजनगर पहुँची.....
छतरपुर। जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस कस्टडी में एक आरोपी युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान इमलिया गांव निवासी राजेश पटेल के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार पुलिस राजेश पटेल को सुबह लगभग 11:00 बजे इमलिया गांव से उठाकर राजनगर थाने लाई थी। शाम होते-होते उसकी मौत की खबर सामने आई। आरोपी युवक ने थाने के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर छतरपुर के पुलिस अधीक्षक सहित भारी पुलिस बल पहुंच गया। पूरे थाना परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए।
बताया जा रहा है कि न्यायिक मौजूदगी में जांच की प्रक्रिया शुरू की गई है। पुलिस के आला अधिकारी भी थाने में मौजूद रहे। परिजनों को भी बुलाकर उन्हें घटना की जानकारी दी गई और जांच कार्यवाही के दौरान उपस्थित रखा गया।
फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा