logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पहले भी धमकी दी गई थी। हमें इंसाफ चाहिए।”

मुंगेर | शामपुर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली वारदात
मुंगेर जिला के शामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरवा गांव में 13 वर्षीय छात्र की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान लागो बिंद के पुत्र अमित कुमार (13 वर्ष) के रूप में हुई है, जो आठवीं कक्षा का छात्र था।

परिजनों के अनुसार, अमित की हत्या पड़ोस में रहने वाले और रिश्ते में दादा लगने वाले चंद्र देव बिंद ने गला दबाकर की। हत्या के बाद आरोपी ने शव को घर की छत पर कंबल से ढककर छोड़ दिया और फरार हो गया।

बताया गया कि कुछ दिन पूर्व मृतक के घर में एक शादी समारोह के दौरान आरोपी चंद्र देव बिंद से किसी बात को लेकर झगड़ा और मारपीट हुई थी। उसी दौरान आरोपी ने धमकी दी थी कि “तुम्हारे घर का वंश आगे नहीं बढ़ने देंगे।” परिजनों का आरोप है कि उसी रंजिश में इस जघन्य हत्या को अंजाम दिया गया।

घटना का खुलासा तब हुआ जब देर रात तक अमित घर नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश करने लगे। इसी दौरान उसकी छोटी बहन जब छत पर गई तो देखा कि कड़ाके की ठंड में कोई कंबल ओढ़कर सोया हुआ है। जब कंबल हटाया गया तो अंदर अमित का शव पड़ा था, जिसके गले पर दबाने के स्पष्ट निशान थे।

जानकारी के अनुसार अमित अपने पांच बहनों में इकलौता भाई था। उसके पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घटना के बाद से आरोपी चंद्र देव बिंद फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

बाइट – लागो बिंद (मृतक के पिता)
“मेरे बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पहले भी धमकी दी गई थी। हमें इंसाफ चाहिए।”

0
46 views

Comment