समस्त देशवासियो को महाशिवरात्रि की अनंत शुभकामनाए....🌹🌹
समस्त देशवासियो को महाशिवरात्रि की अनंत शुभकामनायें....🌹🌹
आज के दिन ही ब्रम्हाण्ड मे बहुत ही खूबसूरत घटना हुईं थी...आज ही शिव और शक्ति का मिलन हुआ था💞🙏
अगर प्रेम ही करना है तो ऐसा कीजिये कि जहाँ विश्वास और भरोसा हो... चंद लाइनो मे शिव और पार्वती माँ कि प्रेम कहानी लिख रही हूँ ❣️❣️
ज़ब माता पार्वती माता सती के रूप मे थी तो उन्हें भगवान शिव से प्रेम हो गया तो उन्होंने भगवान शिव से विवाह कर लिया।
लेकिन माता सती के पिता उन्होंने शिव को स्वीकार नहीं किया, माता सती यह अपमान अपने पति का सह नहीं पायी और उन्होंने खुद को यज्ञ के अग्नि मे भस्म कर लिया।
इस दुख मे भगवान शिव ने इस दुनिया का त्याग कर दिया और पर्वत पर रहने लगे,
फिर माता सती ने पार्वती के रूप मे दोबारा जन्म लिया...
माता पार्वती ने शिव जी को पाने के लिए 3000 साल तक तपस्या की थी। 😊
माता पार्वती की तपस्या देखकर शिव जी को भी उनसे प्रेम हो गया और उन्होंने माता पार्वती को अपना लिया। 💞
इसी प्रेम को सेलिब्रेट करने के लिए हम महाशिवरात्रि का पर्व मनाते है... 🥰🥰
ऐसा प्रेम जो जन्मों जन्मों तक साथ रहता है ,ऐसा प्रेम जो मरकर भी खत्म नहीं होता, ऐसा प्रेम जो त्याग करना जानता है तपस्या करना जानता है अपने प्रेम के लिए भस्म होना जानता है जलना जानता है... 🥰🥰
ऐसे थे मेरे भोले बाबा ❤️
नमः पार्वती पतये हर हर महादेव 🙏🙏
लेखिका नीलम नीलू