विधायक ने फीता काटकर सीएससी आधार सेंटर का किया उद्घाटन
परशुरामपुर ब्लॉक परिसर में सीएससी द्वारा संचालित आधार केंद्र का उद्घाटन करते विधायक हर्रैया अजय सिंह
---
- परशुरामपुर ब्लॉक परिसर में खुला नया केंद्र सीएससी जोनल मैनेजर संतोष शर्मा की उपस्थिति में।
परशुरामपुर। विकास खंड परशुरामपुर परिसर में आधार सेवा केंद्र का फीता काटकर विधायक हर्रैया अजय सिंह बीडीओ ने उद्घाटन किया। विधायक ने कहा की ग्रामीण क्षेत्र आधार सेंटर खोलने का कार्य शुरू हो गया है। इस केंद्र से आधार संबंधित सेवाओं जैसे नामांकन, अपडेशन और अन्य सुविधाओं को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराएगा। इसके शुभारंभ से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सुगमता होगी। विधायक ने अपने आधार का अपडेट मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी एवं बायोमैट्रिक अपडेट भी कराया।
विधायक अजय सिंह ने कहा कि आधार ने देश के प्रत्येक नागरिक को डिजिटल पहचान प्रदान किया। बीडीओ विनोद सिंह ने इस पहल को ग्रामीण विकास के लिए मील का पत्थर बताया। सीएससी जिला प्रबंधक राहुल सिंह ने बताया कि यह केंद्र क्षेत्रवासियों को समय और संसाधनों की बचत करेगा। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शिरीष पाण्डेय, सीएससी जोनल मैनेजर संतोष शर्मा, अर्पिता चौधरी, जयप्रकाश वर्मा, सुनील तिवारी, अमित चतुर्वेदी, रक्षाराम, अरविन्द सिंह, श्रवन तिवारी, अजय गुप्ता, निर्मल सिंह आदि उपस्थित रहे।