logo

बैठक में उठा हीकड़ दह के डूब क्षेत्र का मामला

किशनगंज | समीपवर्ती भकरावदा गांव में किसान महापंचायत की तहसील स्तरीय बैठक प्रदेश संयोजक सत्यनारायण सिंह के मुख्य आतिथ्य में हुई।
साथ ही बताया कि गत वर्ष अतिवृष्टि से नष्ट हुई खरीफ फसलों का मुआवजा अभी तक भी केंद्र व राज्य सरकार ने वितरण नहीं किया गया है, मात्र कुछ किसानों को मुआवजा दिया गया है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से किसानों को बीमा क्लेम नहीं दिया गया है, जबकि बैंकों की ओर से किसानों के खातों से प्रीमियम राशि काट कर बीमा कंपनियों को दी गई थी। विधानसभा प्रभारी छीतर सिंह हाड़ा ने बताया कि बारां पेयजल आपूर्ति के लिए जलदाय विभाग की ओर से पार्वती नदी पर एनीकट बनाया गया है।
जिसके जल भराव क्षेत्र में ग्राम भकरावदा, सकरावदा व कुंडी गांवों की करीब 5 सौ बीघा कृषि भूमि डूब में आ गई है। जिसका किसानों को मुआवजा नहीं दिया गया है। इस प्रदेश संयोजक सत्यनारायण सिंह ने कहा कि राज्य सरकार हीकड़ दह पेयजल परियोजना में डूब में आई कृषि भूमि का जल्द मुआवजा दे या कृषि भूमि पर आवागमन के लिए पुलिया का निर्माण करे। बैठक में जिला महामंत्री प्रतापचंद्र शर्मा, केलवाड़ा तहसील अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह, जिलामंत्री आदित्य त्यागी, पंचायत प्रमुख नंदलाल मीणा, खंड प्रमुख हेमराज नागर, उपाध्यक्ष घनश्याम नागर, गिर्राज सुमन, तहसील अध्यक्ष सत्यनारायण मीणा, संभाग अध्यक्ष बालकिशोर पांचाल, नंदकुमार भार्गव मौजूद थे।
Aima media jhalawar

2
774 views