logo

जालौन:बस स्टैंड का शौचालय

जालौन नगर पालिका की बड़ी लापरवाही बस स्टैंड का शौचालय बदहाल, शिकायतों के बावजूद नहीं हुई सुधार कार्रवाई

जालौन। नगर के मुख्य बस स्टैंड पर बना सार्वजनिक शौचालय इन दिनों बदहाली की मार झेल रहा है सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है चारों ओर गंदगी फैली हुई है और दुर्गंध के कारण यात्रियों का खड़ा होना तक मुश्किल हो गया है दूर दराज से आने वाले यात्रियों महिलाओं और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि कई बार नगर पालिका में शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए शौचालय की नियमित साफ-सफाई और रखरखाव न होने से इसकी हालत दिन ब दिन खराब होती जा रही है यह स्थिति नगर पालिका की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
जी एम हुसैन अली

3
169 views