logo

श्री अभिनव गोपाल जी , मुख्य विकास अधिकारी गाजियाबाद द्वारा CSR पहल के अंतर्गत वाटर कूलर का लोकार्पण

👉गाजियाबाद
श्री अभिनव गोपाल, मुख्य विकास अधिकारी गाजियाबाद द्वारा आज बैंक ऑफ इंडिया की गाजियाबाद शाखाओं के सहयोग से कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) गतिविधि के अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय, गांधी नगर में विद्यार्थियों की सुविधा हेतु वाटर कूलर का लोकार्पण किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता विद्यार्थियों के उत्तम स्वास्थ्य, एकाग्रता एवं समुचित शैक्षिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। बैंक ऑफ इंडिया द्वारा शिक्षा एवं बाल विकास के क्षेत्र में किया गया यह सहयोग सामाजिक दायित्व के निर्वहन का उत्कृष्ट उदाहरण है।
कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रगति करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया तथा उन्हें स्कूल बैग भी वितरित किए गए। विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया गया।

1
0 views