
छात्र-छात्राओं को बताए डायरिया से बचाव के गुण पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित कर किया गया जागरुक
आगरा। डायरिया से डर नहीं' कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को प्राथमिक विद्यालय, नया घेर आगरा में पॉपुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया (पीएसआई इण्डिया) और केन्वयू के सहयोग से स्कूल जागरूकता गतिविधि के तहत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आयुष्मान आरोग्य मंदिर जीवनीमंडी की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मेघना शर्मा रहीं। संचालन स्कूल की प्रधानाचार्य मंजू जी ने किया।
डायरिया के प्रति जागरूकता के लिए इस मौके पर बच्चों द्वारा रोल प्ले का भी आयोजन किया गया जिसमे क्रमशः प्रथम,द्वितीय,तृतीय पुरुस्कार के साथ ही रोलप्ले करने वाली छात्राओं को डॉ. मेघना शर्मा द्वारा पुरुस्कृत किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों को स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी गई। प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र-छात्राओं को डायरिया रोकथाम और प्रबंधन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई। रोल प्ले और पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से डायरिया से बचाव के जरूरी संदेश दिए गए।
डॉ. मेघना शर्मा ने बताया कि 'डायरिया से डर नहीं' कार्यक्रम का उद्देश्य शून्य से पांच साल तक के बच्चों की डायरिया के कारण होने वाली मृत्यु दर को शून्य करना और दस्त प्रबंधन को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अर्श काउंसलर रूबी बघेल और विद्यालय की प्रधानाचार्य मंजू जी का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में डॉ अंबिका (आरबीएसके), आशा शिक्षा भारती, स्कूल स्टाफ और पी एस आईं इंडिया के, आरती, सोनल, पंकज उपस्थित रहे।