जिलाधिकारी बिजनौर के निर्देशन में शिवरात्रि पर बिजनौर प्रशासन की उत्कृष्ट व्यवस्थाएं
👉बिजनौर
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद बिजनौर में जिलाधिकारी सुश्री जसजीत कौर जी के निर्देशन में संपूर्ण व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित एवं प्रभावी रूप से संचालित की गईं।
मेरे द्वारा स्थल पर की गई रिपोर्टिंग के दौरान यह देखा गया कि बिजनौर पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था अत्यंत सुदृढ़ रखी गई थी। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी, यातायात प्रबंधन की सुचारु व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं के आवागमन को व्यवस्थित करने हेतु पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।
कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक टीम ने केवल सुरक्षा ही नहीं, बल्कि सेवा भाव का भी परिचय दिया। कांवड़ियों के लिए मार्गदर्शन, यातायात नियंत्रण एवं आवश्यक सहयोग प्रदान करते हुए श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा गया।
जनपद प्रशासन एवं पुलिस की समन्वित कार्यशैली के परिणामस्वरूप पर्व पर शांतिपूर्ण एवं श्रद्धामय वातावरण सराहनीय रहा ।