logo

नयागांव उपखंड के दयानन्द संस्थान में मातृ पितृ पूजन दिवस का हुआ आयोजन, सैकड़ो की संख्या में माता पिता हुवे उपस्थित

खेरवाडा/हर वर्ष फरवरी को देश भर में मातृ पितृ पूजन दिवस मनाया जाता है, यह दिन माता पिता के प्रति सम्मान, प्रेम व्यक्त करने का दिन है, भारतीय संस्कृति में माता पिता को भगवान का दर्जा दिया गया है, नयागांव उपखंड के दयानंद संस्थान कनबई में आज मातृ पितृ पूजन दिवस मनाया गया, मातृ पितृ दिवस का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को अन्य संस्कृति से बचाकर अपनी सा संस्कृति से जोड़ना है, इसी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिऐ मातृ- पितृ दिवस का आयोजन होता है, नयागांव उपखंड के दयानन्द शिक्षण संस्थान में (सम्मेलन) ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्रीमान् कल्पेश मीणा ,वि० अतिथि प्रधानाचार्य डाँ महीपाल कुमार (रा० उ० मा० वि० डेरी) एवं मुख्य वक्ता अंकित राम महाराज , हीरालाल गरासिया एवं विशेष अतिथि मूलशंकर पण्डया थे ,जबकि अध्यक्षता संस्थापक जमनालाल व्यास ने की,समारोह में अतिथियों का स्वागत पगडी,उपरणा ओढ़ाकर जमनालाल व्यास एवं देवांग पंड्या नें किया । बालकों ने मातृ भक्ति नृत्य की प्रस्तुती दी । समारोह में 400 माता _ पिता मौजुद रहें । बालकों नें मंत्रोचार के साथ माता- पिता का पूजन कर आशीर्वाद लिया । आभार संस्था के प्रधान चिन्मय पण्ड्या एवं उत्तम डी० पण्डया ने किया ।संचालन दिनेश मीणा एवं निशांत्त शर्मा ने किया। अंत में महा आरती एवं महाप्रसाद का वितरण किया गया।

1
209 views