logo

आज दिनांक: 14 फरवरी, 2026 प्रथम लारी महोत्सव एंव बसंत पंचमी महोत्सव का आयोजन किया गया।

प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, अरवल
दिनांक: 14 फरवरी, 2026

प्रथम लारी महोत्सव एंव बसंत पंचमी महोत्सव का भव्य आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन, अरवल के संयुक्त तत्वावधान में आज दिनांक 14 फरवरी, 2026 को अरवल जिले के कुर्था प्रखंड अंतर्गत लारी में प्रथम लारी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य अतिथि एवं आम नागरिकों की सहभागिता रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों—आदरणीय वाइस चांसलर, बिहार स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी श्री शिशिर कुमार सिन्हा, माननीय विधायक कुर्था विधानसभा क्षेत्र श्री पप्पू कुमार वर्मा ,जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती अमृषा बैंस , बीस सूत्री उपाध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र तिवारी एवं श्री मिथिलेश कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

महोत्सव के दौरान विभिन्न प्रकार के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

जिला प्रशासन द्वारा आयोजन की समुचित व्यवस्था की गई थी, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

0
0 views