*आदर्श हयस्कूल अड़ेगाव
आदर्श बैच क्लास 10वीं (2006–07) गेट-टुगेदर सम्पन्न*
उप-हेडलाइन:
पुराने साथियों से मिलकर ताज़ा हुईं यादें, हंसी-खुशी के माहौल में मनाया मिलन समारोह।
*प्रशांत कोठारी (जैन)*
*सोशल मिडिया एक्टिविस्ट*
*AIMA MEDIA*
दिनांक: 11/02/2026
आदर्शा बैच क्लास 10वीं (2006–07) के पूर्व विद्यार्थियों का बहुप्रतीक्षित गेट-टुगेदर 11 फरवरी 2026 को हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। वर्षों बाद एक-दूसरे से मिलकर सभी साथियों की पुरानी यादें ताज़ा हो गईं। कार्यक्रम में स्कूल के दिनों की बातें, मज़ेदार किस्से और बीते पलों को याद करते हुए सभी भावुक भी नज़र आए।
समारोह के दौरान प्रतिभागियों ने अपने-अपने जीवन अनुभव साझा किए और पुराने मित्रों के साथ बिताए पलों को फिर से जीया। आयोजन स्थल पर दोस्ती, हंसी और उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम में समूह फोटो सेशन, मनोरंजक गतिविधियाँ और आपसी मेल-मिलाप मुख्य आकर्षण रहे। अंत में सभी ने भविष्य में भी ऐसे मिलन समारोह आयोजित करते रहने का संकल्प लिया।
यह गेट-टुगेदर न केवल पुनर्मिलन का अवसर बना, बल्कि दोस्ती के अटूट बंधन को और मजबूत करने का यादगार पल भी साबित हुआ।
सर्वप्रथम राष्ट्रगीत हुआ
फिर सभी गुरुजनो का स्वागत किया गया सभी को याद के तोर पर विद्यार्थियों की तरफ से गिफ्ट दिया गया।तत्पच्यात सभी २० वर्ष पूर्व विद्यार्थियों ने खुद की पहचान गुरुवरों से कराई और कुछ विद्यार्थी और गुरुजनो ने बीते पलो को याद किया और आने वाले कल के लिए सभी गुरुजनो ने बेशकीमती प्रेरणा दी जो सभी विद्यार्थी के जीवन को अनमोल बनाने के बहोत कारगर साबित होगी
उसके बाद सभी ने स्वरिचिभोज का आनंद लिया
गुरुवरो को नम आँखो से कार्यक्रम स्थल से बिदा किया
तत्पच्यात सभी पूर्व विद्यार्थियों ने पुरानी यादे ताजी करते हुए तरह तरह के खेल खेल कर मनोरंजन किया जिसमे सांगित खुर्ची,खो खो,कबड्डी,लंगड़ी,डांस, पंखीडा की धुन पर गरबा किया ।
कार्यक्रम को सफल करने के लिए सभी पूर्व विद्यार्थियों ने सम्पूर्ण रूप से परिश्रम किया
जिसमे कुछ विद्यार्थी सरकारी कर्मचारी,कुछ खाजगी कर्मचारी,कुछ आर्मी वाले, कुछ पुलिसवाले,कुछ व्यावसाइक उदयोजक,कुछ खेती वाले, सभी पुर्व विद्यर्थिनिया जो अब् ग्रहनिया बन चुकी है. इन सभी ने पूर्ण रूप से सहयोग किया ।।।