आज़ाद समाज पार्टी का विशाल कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
शाहबाद।शनिवार को भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के विशाल कार्यक्रम का आयोजन विधानसभा 38 मिलक के ग्राम रेवाड़ी कला की पुरानी बाजार कूप रोड के निकट किया सम्पन्न हुआ जिसमें आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय सुनील कुमार चित्तौड़ जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्हीं के साथ चलकर आए मुख्य मंडल प्रभारी मुरादाबाद पुष्पेंद्र कुमार राणा एवं भीम आर्मी मंडल अध्यक्ष माननीय पिंटू प्रधान आजाद समाज पार्टी मंडल प्रभारी विजय पुष्कर जी एवं मंडल एवं जिले के समस्त पदाधिकारीयों ने विशाल महासभा को संबोधित किया और आजाद समाज पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ जी 2026 के त्रिस्तरीय चुनाव को लेकर बहुत गंभीर दिखाई दिए एवं और विधानसभा से लेकर बूथ तक को मजबूत करने के दिशा निर्देश देते हुए सुनील कुमार चित्तौड़ जी ने बड़े ही शालीनता के साथ जनता से अपील की और बताया कि 2026 त्रिस्तरीय चुनाव व जिला पंचायत से लेकर ग्राम प्रधान बीडीसी मेंबर से लेकर ब्लॉक प्रमुख तक का सफर हमें तय करना है और बहुत ही मजबूती से करना है हमें अधिक से अधिक सीटों को जितना है अधिक से अधिक हमारे जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान,बीडीसी मेंबर बनाने हैं आदि विषय पर जोर दिया और बताया कि जब हम लोग बूथ से लेकर विधानसभा तक मजबूत होंगे तभी हम प्रदेश में और देश में अपनी सरकार बना पाएंगे तभी हम शोषित वंचित एवं पीड़ितों पर हो रहे अत्याचार को दूर या उनका निवारण कर पाएंगे तभी हम भाई चंद्रशेखर आजाद के हाथों को मजबूत कर पाएंगे तभी हम अपने हक अधिकारों को प्राप्त कर पाएंगे इसी के साथ भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष सुनील सागर ने ,सुनील कुमार चित्तौड़ जी का स्वागत करते हुए भाई चंद्रशेखर आजाद की नीतियों के बारे में बताया और संगठन को और तेजी से अंजाम देने के लिए जनता से अपील की एवं विभिन्न वक्तव्ययो ने अपने अपने विचार रखे आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह जी ,बाबू शराफत अली जी,मंडल अध्यक्ष पिंटू प्रधान जी, मंडल प्रभारी आजाद समाज पार्टी विजय पुष्कर जी,हाजी चांद बाबू जी,रमेश कुमार गंधर्व जी,
एवं विभिन्न पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए इस सभा का संचालन धर्मेंद्र कुमार जिला अध्यक्ष युवा आजाद समाज पार्टी ने किया एवं कार्यक्रम आयोजक उस्मान सैफी मंडल सचिव अनूप कुमार भीम आर्मी स्टूडेंट फेडरेशन के जिला अध्यक्ष सुवीर आजाद,भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी एवं छात्र संघ के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे