logo

समग्र शिक्षा अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण का आयोजन

मऊआइमा । मऊआइमा के बीआरसी परिसर में समग्र शिक्षा अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों के शिक्षकों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों के लिए विद्यालयों में समावेशी व संवेदनशील वातावरण तैयार करना रहा। खंड शिक्षा अधिकारी विमलेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि समावेशी शिक्षा सामाजिक दायित्व है, जो हर बच्चे को समान अवसर देती है। प्रशिक्षण में दिव्यांगता के विभिन्न प्रकार, सहानुभूति पूर्ण व्यवहार और नवाचारी शिक्षण विधियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

1
12 views