logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

झालावाड़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई: एसआरजी हॉस्पिटल मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार।

झालावाड़ 14 फरवरी। झालावाड़ पुलिस ने एसआरजी हॉस्पिटल में मृतक के परिजनों के साथ मारपीट के 13 तारीख शुक्रवार को घटना का वायरल वीडियो मामले में त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो प्राप्त हुआ, जिसमें कुछ लोग पार्किंग विवाद को लेकर मृतक के परिजनों के साथ मारपीट करते दिखाई दिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने स्वतः संज्ञान लिया और एक पुलिस कांस्टेबल की रिपोर्ट पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
कार्रवाई के तहत आरोपी विक्की उर्फ विजय जोशी और आशीष उर्फ भूरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
🔹 झालावाड़ पुलिस आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

10
645 views

Comment