logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

फरेन्दा विधायक वीरेंद्र चौधरी ने शहीद पंकज त्रिपाठी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी.....

महाराजगंज/ फरेन्दा 14 फरवरी 2019 को हुए पुलवामा में जवानों पर हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में शहीद हुए भारत माता के वीर सपूत, फरेंदा की पावन धरा के लाल, अमर शहीद पंकज त्रिपाठी जी के पैतृक गांव बेलहिया फरेन्दा के लोकप्रिय विधायक वीरेन्द्र चौधरी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर फरेन्दा विधायक वीरेंद्र चौधरी ने अमर शहीद पंकज त्रिपाठी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और दो मिनट का मौन रखकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले हमारे वीर जवान सदैव राष्ट्र के हृदय में अमर रहेंगे। उनका त्याग, साहस और समर्पण आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के उद्घोष के साथ शहीद को नमन किया तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

संवाददाता :- सेठ

168
9002 views

Comment