logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी का एसडीपीओ महागामा चंद्रशेखर आजाद ने किया खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार एवं 4 बाइक बरामद*

दिनांक- 11.02.2026 को वादी राहुल कुमार झा का अपाची मोटरसाईकिल रजि०-JH18M4650 परासी चौक से चोरी होने के संदर्भ में ठाकुरगंगटी थाना कांड संख्या- 08/2026 दर्ज की गया है। तत्पश्चात् पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। उक्त छापामारी दल के द्वारा घटनास्थल का सी०सी०टी०वी फुटेज अवलोकन किया गया जिसके आधार पर मो० सफीक मंसुर उर्फ कैला, उम्र 30 वर्ष, पिता- गुलाम रसुल मंसुर, सा०-रूजी, थाना- ठाकुरगंगटी, जिला- गोड्डा से आवश्यक पूछताछ किया गया तब इनके द्वारा बताया गया कि ये एवं सोहित कुमार यादव, पे०- उमेश यादव, सा०- बस्ता, थाना- टाकुरगंगटी तथा अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर ठाकुरगंगटी, मेहरामा, बोआरीजोर के विभिन्न हटिया बाजार एवं भीड़ वाला ईलाका से मोटरसाईकिल चोरी करते है एवं कम दाम में बेचते है। इन दोनों के निशानदेही के आधार पर विभिन्न काड मे चोरी गयी चार (04) मोटरसाईकिल को बरामद किया गया। तत्पश्वात् उक्त अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतू छापामारी की जा रही है।

गिरप्तार अभियुक्त का नाम व पता-

1. मो0 सफीक मंसुर उर्फ कैला, उम्र 30 वर्ष, पिता- गुलाम रसुल मंसुर, सा०- रूंजी, थाना-ठाकुरगंगटी, जिला- गोड्डा

2. सोहित कुमार यादव, पे०- उमेश यादव, सा०- बस्ता, थाना- टाकुरगंगटी, जिला- गोड्डा

बरामद मोटरसाईकिलः-

1. एक टी०भी०एस० अपाची जिसका रजि नं०- JH18M4650

2. एक होंडा S.P मोटरसाईकिल बिना नंबर प्लेट

3. एक हीरो सुपर स्पेलण्डर

मोटरसाईकिल काला रंग का बिना नंबर प्लेट

4. एक हीरो स्पेलण्डर प्लस मोटरसाईकिल काला रंग का बिना नंबर प्लेट

छाणमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी

1. पु०अ०नि राजन कुमार राम थाना प्रभारी ठाकुरगंगटी थाना

2.प०अ०नि० अमन कुमार, ठाकुरगंगटी थाना

3.पु०अ०नि० अशोक शर्मा, ठाकुरगंगटी थाना

4. सशस्त्र बल, ठाकुरगंगटी थाना

0
3708 views

Comment