logo

‌‌ पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन वाराणसी मंडल ने वार्षिकोत्सव एवं स्थापना दिवस काफी धूमधाम से मनाया.

.
वाराणसी/आज दिनांक 14 फरवरी '26 दिन शनिवार को श्रमिक संघ के आउटडोर कार्यालय के प्रांगण वाराणसी में पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन वाराणसी मंडल ने वार्षिकोत्सव एवं स्थापना दिवस समारोह काफी उत्साह एवं धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि भारत पेंशनर्स समाज, नई दिल्ली के कार्यकारी अध्यक्ष श्री अमिय रमण तथा विशिष्ट अतिथि भारत पेंशनर्स समाज नई दिल्ली के सहायक महासचिव श्री मुन्नीलाल गुप्ता एवं मुख्य वक्ता श्री भानु प्रकाश नारायण सूचना एवं प्रसारण मंत्री, केन्द्रीय संगठन तथा श्री सत्य प्रकाश सिंह सदस्य केंद्रीय संगठन के साथ मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात ए.के. पाठक ने गणेश वंदना की और समारोह में आए अतिथियों को अंग वस्त्र ओढा कर के सम्मानित किया गया । मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने समारोह में आए सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा एसोसिएशन के उद्देश्य सहित शाखाओं के सक्रियता की प्रशंसा की। कार्यकारिणी समिति में लिए गए निर्णयानुसार नये प्रबंध समिति के चुनाव को वार्षिकोत्सव में अनुमोदित किया गया जिसमें प्रदीप कुमार श्रीवास्तव पुनः निर्विरोध मंडल अध्यक्ष निर्वाचित हुए।इनके साथ कैलाश नाथ शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजीव श्रीवास्तव व खुर्शीद अहमद उपाध्यक्ष, ए के पाठक मंडल मंत्री, सुरेश कुमार कोषाध्यक्ष, ए.के मुखर्जी कार्यालय मंत्री, महफूज खान संगठन मंत्री, अजहर सगीर खान सूचना व प्रसारण मंत्री तथा फिरोज अहमद, फैयाज अनवर, कमाल अली खान मुकेश बाली सांस्कृतिक मंत्री चुने गए। सभी निर्वाचित पदाधिकारियो को समारोह के मुख्य अतिथि ने माला पहनाकर पद की शपथ दिलाई और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में वरिष्ठ सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। अतिथियों ने एसोसिएशन के चतुर्दिक विकास पर प्रकाश डाला तथा सेवा भावना को सर्वोपरि रखते हुए आपसी सौहार्द एवं एकता बनाए रखने की अपील की। समारोह में आए हुए सभी पदाधिकारी गणों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों को शुभकामनाएं दी। मंडलाधीन शाखाओं से आए हुए पदाधिकारी एवं सदस्यों ने कार्यक्रम की सराहना की। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत ऋषभ श्रीवास्तव, फ़ैज़ अहमद, फिरोज अनवर, कलाम अली खान व मुकेश बाली ने गीत और गजल सुना करके खूब वाह वाही लूटी। मेहमान कलाकार सौरभ ने तो अपने गीतों से सभी का मन मोह लिया।कार्यक्रम का सफल संचालन खुर्शीद अहमद ने किया। श्री राजीव श्रीवास्तव के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

412
3084 views