logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विकसित भारत जी राम जी योजना अंतर्गत कार्यशाला सम्पन्न, चार प्रमुख बिंदुओं पर मंथन.!

कुसमी/बलरामपुर(मोहम्मद खालिद)


जिला बलरामपुर के कुसमी जनपद पंचायत के सभागार में विकसित भारत जी राम जी योजना के अंतर्गत एक विस्तृत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा उपस्थित रहीं। कार्यशाला का उद्देश्य ग्रामीण विकास को गति देना तथा शासन की योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात संबंधित विभागों के अधिकारियों ने योजना की रूपरेखा, उद्देश्यों एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।

*कार्यशाला में चार प्रमुख विषयों पर विशेष रूप से चर्चा की गई*

*जल सुरक्षा एवं जल संबंधी कार्यों को बढ़ावा देना:*
जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, तालाब एवं कुओं के पुनर्जीवन, नल-जल योजनाओं के विस्तार और पेयजल की सतत उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि जल संसाधनों का संरक्षण ग्रामीण समृद्धि की आधारशिला है।
*मूलभूत ग्रामीण अवसंरचना को सुदृढ़ करना:*
गांवों में सड़क, बिजली, आवास, आंगनबाड़ी, स्कूल भवन, स्वास्थ्य सुविधाएं एवं सामुदायिक संसाधनों के विकास को प्राथमिकता देने पर बल दिया गया। इससे ग्रामीण जीवन स्तर में व्यापक सुधार संभव होगा।
*आजीविका के अवसरों का विस्तार:*
स्व-सहायता समूहों को प्रोत्साहन, कौशल विकास प्रशिक्षण, कृषि आधारित उद्योगों एवं लघु उद्यमों को बढ़ावा देने की रणनीतियों पर चर्चा की गई, ताकि ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध हो सके।
*125 दिन की रोजगार गारंटी:*
योजना के अंतर्गत पात्र ग्रामीणों को 125 दिनों तक रोजगार उपलब्ध कराने के प्रावधान की जानकारी दी गई। इससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को स्थायी आय का स्रोत मिलेगा और पलायन की समस्या में कमी आएगी।
मुख्य अतिथि विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने अपने संबोधन में कहा कि विकसित भारत का संकल्प तभी साकार होगा जब गांव आत्मनिर्भर और सशक्त बनेंगे। उन्होंने अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे समन्वय बनाकर योजनाओं को पारदर्शी और प्रभावी तरीके से लागू करें।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत के अध्यक्ष, सदस्यगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। उपस्थित प्रतिभागियों ने सुझाव एवं अनुभव साझा करते हुए योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु सामूहिक प्रयास का संकल्प लिया, इस कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री भानु प्रताप दीक्षिक, जिला पंचायत सदस्य संजीता नाग, जनपद अध्यक्ष बसंती भगत, नगर उपाध्यक्ष आनंद जायसवाल, कुसमी मण्डल अध्यक्ष शशि टोप्पो,जिला महिला मोर्चा महामंत्री माधुरी लकड़ा, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण पैकरा, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मोहम्मद शमीम,भाजपा वारिष्ठ केदार गुप्ता,बालेश्वर नायक, संजय जायसवाल, मुरारी सोनी, विजय गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, राकेश भारती, देवसाय भगत,अंजू सिन्हा,जनपद CEO अभिषेक पाण्डेय,VB - G RAM G के कार्यक्रम अधिकारी अरविन्द खलखो, जनपद सदस्य, सभी ग्राम पंचायतो से आए हुए सरपंच, पंच, सचिव, रोजगार सहायक एवं अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहें,
कार्यशाला का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ, जिसमें ग्रामीण विकास और समृद्धि की दिशा में निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

123
3083 views

Comment