logo

श्यामलाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में महाशिवरात्रि महोत्सव श्रद्धा के साथ संपन्न

आज दिनांक 14 फरवरी 2026 को श्यामलाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, यमुना ब्रिज, आगरा-6 में महाशिवरात्रि का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के वातावरण में मनाया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत शिशु वाटिका के नन्हे-मुन्ने भैया-बहनों ने अपने छोटे-छोटे हाथों से 108 शिवलिंगों का निर्माण कर उन्हें विद्यालय में लाकर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। बच्चों की मासूम श्रद्धा, अनुशासन और उत्साह ने सभी उपस्थित जनों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही झांकी, जिसमें बहन गायत्री एवं बहन जानवी ने भगवान शिव-पार्वती का सजीव रूप धारण किया। इस मनोहारी प्रस्तुति ने पूरे विद्यालय परिसर को मानो एक पवित्र शिवालय में परिवर्तित कर दिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री उत्तम सिंह जी ने समस्त स्टाफ के साथ शिवलिंग का जलाभिषेक कर पूजन-अर्चन किया। इस पावन अवसर पर महादेव की आरती एवं दर्शन का लाभ लेने हेतु बड़ी संख्या में अभिभावक भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल आयोजन विद्यालय की आचार्या श्रीमती वंदना सक्सेना जी के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। समूचा वातावरण “हर-हर महादेव” के जयघोष से भक्तिमय हो उठा।

1
314 views